ट्रॉसफार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

ट्रॉसफार्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी

– शहीद शुभम सिंह चौक के पास लगी ट्रांसफर में हुआ हादसा बारसोई प्रखंड एवं अनुमंडल का मुख्य चौक शहीद शुभम सिंह चौक पर लगी ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आग लग जाने से अफरा- तफरी मच गयी. लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी. ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा. जिसे देख लो घबरा गये और थोड़ी देर के लिए सड़क का आवागमन भी बाधित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहन की लंबी कतारें लग गयी. वार्ड पार्षद द्वारा सूचना देकर तुरंत ही बिजली की सप्लाई कटवाया गया तथा सूचना पर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी अथवा कर्मी समय पर फोन नहीं उठाते हैं. ऐसे में अगर कोई घटना घट जाती है तो सूचना देना भी मुश्किल हो जाता है. बिजली विभाग के अधिकारी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सभी अधिकारी जिला मुख्यालय में रहते हैं. केवल दिन के समय ही ड्यूटी बजाने के लिए बारसोई आते हैं. ऐसे में अगर रात्रि में अथवा सवेरे कोई घटना घट जाती है या बिजली चली जाती है तो फिर उनके बारसोई पहुंचने के बाद ही बिजली में सुधार होता है. लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बारसोई में ही रहने की मांग की है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहदेव सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर में आग लगी थी. दमकल कर्मी द्वारा आग बुझा दी गई है. बिजली मिस्त्री पहुंचकर ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहे है. बहुत जल्द ही बिजली बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >