बलिया बेलौन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनी जलालपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर में छात्र-छात्राओं के बीच मशाल के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक हामिद शम्सी ने बताया की स्कूल स्तरीय इस प्रतियोगिता के छात्रों को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. इसी तरह जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतिभागियों का चयन होगा. उन्होंने बताया की लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी, खो-खो खेलों में प्रिंस कुमार, दिलावर, अरमान, शहर बानो, सयंका सिंह, साधना कुमारी, इशरत परवीन सहित एक दर्जन से अधिक छात्र- छात्राओं का सीआरसी स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. प्रतियोगिता का सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
