फाइलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुखिया सम्मानित

फाइलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुखिया सम्मानित

समेली पंचायती राज पदाधिकारी व सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के सौजन्य से पटना में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बिहार के छह मुखिया को सम्मानित किया. समेली प्रखंड के डूमर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार ठाकुर को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. प्रशस्ति पत्र से फाइलेरिया मुक्त बिहार के संकल्प में मुखिया मनीष ठाकुर को सराहनीय योगदान बताया. बिहार को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर आयोजित सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) के फरवरी चरण को सफल बनाने में मुखिया के अमूल्य सहयोग और समर्पण के लिए पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सभी को धन्यवाद व बधाई दी है. एमडीए अभियान में पंचायत स्तर पर नेतृत्व करते हुए स्वयं दवा खाकर अभियान का उद्घाटन किया. ग्राम सभा आयोजित कर जागरूकता फैलाई और दवा खाने से मना करने वालों को भी समझाकर दवा खिलायी. इस सम्मान कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह, पीरामल फाउंडेशन से अमित कुमार, अभिजीत कुमार सिंह आदि की मौजूदगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >