– ग्रामीणों में आक्रोश, मासूम बच्चे की बची जान आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आजमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 व 9 के ग्रामीणों की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है. यहां की मुख्य सड़क पर करीब दो फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है. स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है. अब तक न तो प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया है. न ही जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कोई सक्रियता दिखाई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण न केवल आवागमन में कठिनाई हो रही है बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी है. गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है. छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और गंदे पानी में भीग जाते हैं. जिससे उनके बीमार पड़ने की आशंका और बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को दी गई है. हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है. मौके पर कोई निरीक्षण नहीं किया और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई है. वार्ड संख्या 8 एवं 9 के निवासियों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पाती है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. जब पानी का स्तर और बढ़ जाता है. ऐसे में किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाय. नाला निर्माण एवं उसकी नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके. ग्रामीण रंजीत कुमार, राजेश कुमार, शिव शंकर दास, संजय दास, राजकुमार दास रंजीत कुमार, राजेश कुमार, शिव शंकर दास, संजय दास, चंदन दास, राजकुमार दास, पांडव कुमार दास, उमा देवी, मामूनी देवी, माला देवी, खुशबू देवी, रुमा देवी, सुनीता कुमारी, सुलोचना देवी, गंगा देवी, कविता कुमारी, मुन्नी देवी, सोनम देवी, नमिता देवी, सुमोती देवी, रामा पोद्दार, शंकर महलदार, रवि महलदार, संजीव महलदार ने जिलाधिकारी से सड़क तथा नाला निर्माण कार्य की मांग की है.
आजमनगर मुख्य बाजार महलदार टोली में सड़क पर दो फ़ीट से अधिक जलजमाव
आजमनगर मुख्य बाजार महलदार टोली में सड़क पर दो फ़ीट से अधिक जलजमाव
