पूर्णिया से छिनतई की गयी राशि जुराबगंज से बरामद

पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र से छिनतई की गयी राशि कोढ़ा पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से बरामद कर पूर्णिया सदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

कोढ़ा. पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र से छिनतई की गयी राशि कोढ़ा पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से बरामद कर पूर्णिया सदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. कोढ़ा थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी ने बताया कि पूर्णिया जिले के सदर थाना द्वारा सूचना मिली कि पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र में चार जुलाई 2024 को झपट्टामार कर 1,70,000 रुपये छीन लिये गये थे. सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोढ़ा थाना क्षेत्र का ही है. सूचना मिलते ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज ग्राम में छापेमारी की गयी और छापेमारी के दौरान छीने गये एक लाख 70 हजार रुपये जुराबगंज ग्राम से बरामद कर लिया गया है. बरामद की गयी राशि पूर्णिया सदर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >