कटिहार गुवाहाटी से वाया कटिहार होकर माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. गुवाहाटी से यह ट्रेन 5 में से 2 जून तक चलेगी. वैष्णो माता देवी कटरा के लिए यह स्पेशल ट्रेन 2 मई से 30 मई तक चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से पांच- पांच ट्रिप लगायेगी. ट्रेन नंबर 04606 श्री वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक शुक्रवार 1:30 बजे खुलेगी जो कटिहार 10:25 बजे पहुंचेगी तथा 10 मिनट के ठहराव के बाद यह गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. जो गुवाहाटी 20-20 बजे रविवार को पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 04605 गुवाहाटी से प्रत्येक सोमवार को 23.00 बजे खुलेगी जो कटिहार 10:25 बजे पहुंचेगी. 10:35 बजे कटिहार से जम्मू कटरा के लिए रवाना होगी. जो 20 45 बजे कटरा पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
