मनिहारी नगर भाजपा ने विस चुनाव जीत पर मनाया जश्न

मनिहारी नगर भाजपा ने विस चुनाव जीत पर मनाया जश्न

मनिहारी पश्चिम बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मनिहारी के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश पोद्दार के आवास पर झालमुढ़ी बांट कर जीत का जश्न मनाया गया. मिठाई भी बांटी गयी. नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश पोद्दार ने कहा कि यह जीत ऐतिहासिक है. उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन को बधाई दी. कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भी विकास होगा. भाजपा नेता प्रो विरेन्द्र सिंह, डाॅ भोला प्रसाद गुप्ता, जदयू नेता पंचानंद पोद्दार, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, अमित तिवारी, नसीम खां, केशव यादव, अजय राय, रमेश मिश्रा, आशीष सिन्हा, छविलाल चौधरी, सोनू मौआर, मुकेश तिवारी, राजू अग्रवाल आदि मौजूद थे. मनिहारी के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनिहारी आंबेडकर चौक पर मिठाई बांटी. मौके पर भाजपा नेता प्रभात चौधरी, गुड्डु यादव, अंशु आचार्य, हम प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, काजल मित्रा, शुभम चौधरी, शिवम चौधरी, रोनक अग्रवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >