मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है. दिवा गस्ती के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान मियांपुर से एक व्यक्ति दिलवर कुमार को शराब कै साथ गिरफ्तार किया है. 14 लीटर 730 एमएल विदेशी शराब एवं दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया. मनिहारी थाना कांड संख्या 113/25 दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा. मनिहारी थाना कांड संख्या–107/23 के फरार अप्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मचारी कुमार को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा. एसआई सद्दाम हुसैन, एएसआई संतोप कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
