पत्नी से तलाक के लिए एसपी से लगायी गुहार

पत्नी से तलाक के लिए एसपी से लगायी गुहार

– पत्नी अपने पति व बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही है कटिहार यदि साथ नहीं रहना तो कानूनी तौर पर मुझे तलाक दे दे. अपने दोनों छोटे बच्चों को मैं बढ़िया से परवरिश कर लूंगा. यह कथन एक पति की है जो पत्नी से तलाके की गुहार लगाने एसपी के पास पहुंचे. एसपी शिखर चौधरी से गुहार लगाते हुए आजमनगर थाना क्षेत्र के ढेसरा चोल्हर वार्ड नंबर छह निवासी मेहनाज ने कहा, पत्नी खुशनुमा खातून उन्हें छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ फरार हो गयी है. आवेदन में कहा, पत्नी व दो पुत्रों के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे. परिवार का भरण-पोषण करते थे. बीते तीन अप्रैल को उनकी पत्नी गब्बर नाम के एक व्यक्ति के साथ वहां से भागकर कटिहार आ गयी. बाद में गांव के ही रहने वाले पिंकू के साथ रहने लगी. कहा, अभी तक दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है. उन्होंने एसपी से अनुरोध किया उन्हें विधिवत तलाक दिलाया जाय. पत्नी द्वारा ले जाए गए सामान की वापसी भी करायी जाय. पत्नी के लिए सोने-चांदी के गहने बनवाये थे. घर में करीब 45 हजार रुपये नकद भी रखे थे. जिसे पत्नी अपने साथ ले गई है. इससे पहले खुशनुमा खातून की मां दिलों खातून ने अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था. अब पति ने साफ तौर पर कहा है कि वह पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते और अपने दोनों बच्चों की परवरिश खुद करेंगे. बस प्रशासन से उनकी एक ही मांग है कि अब कानूनी तौर पर उनका उनकी पत्नी से तलाक हो जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >