हसनगंज में मखाना निकालने के दौरान वज्रपात से युवक की मौत, परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक

कटिहार के हसनगंज प्रखंड में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ मखाना निकालने जा रहे 30 वर्षीय गोविंद उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है.

Katihar Lightning Death: हसनगंज (कटिहार). प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत तरबन्ना गांव निवासी 30 वर्षीय गोविंद उरांव की सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मखाना निकालने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के पिता महीराम उरांव और सरपंच तल्लु हेंब्रम ने बताया कि गोविंद उरांव सोमवार दोपहर जगरनाथपुर बहियार में मखाना निकालने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई. कुछ ही देर बाद आकाशीय बिजली उसी स्थान पर गिरी, जहां वह काम कर रहे थे.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई उम्मीद

वज्रपात की घटना के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. परिजन गोविंद उरांव को तत्काल कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार का एकमात्र सहारा था गोविंद

ग्रामीणों के अनुसार गोविंद उरांव परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री तथा वृद्ध माता-पिता हैं. उनकी असामयिक मौत के बाद पूरे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया गया.

सरकारी सहायता की मांग

Katihar Lightning Death: घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार गुप्ता ने वर्ष 2015 में प्रिंट माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की. पत्रकारिता के क्षेत्र मे स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से लिखना और शिक्षा व स्वास्थ्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >