कटिहार जिले के अलग-अलग स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम जारी है. महिला संवाद में महिलाओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी एलईडी युक्त संवाद रथ के माध्यम से प्राप्त की और अपनी आकांक्षाओं को रखते हुए सरकार से अनेकों लाभकारी नीति बनाने की अपील की. महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया. शिक्षिका, आशा व आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर रही महिलाओं ने सरकार द्वारा महिलाओं को नौकरी में दिये गये आरक्षण से मिले लाभ की जानकारी दी. अपना अनुभव बताया. कदवा प्रखंड के रिजवानपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का वीडियो फिल्म देखा. संवाद रथ के माध्यम से वीडियो फिल्म में महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति, नशामुक्ति अभियान, जीविका कार्यक्रम, सतत् जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति इत्यादि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, अल्पावास गृह, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समेत सरकार की कुल 31 योजनाओं की जानकारी महिला संवाद के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को दी जा रही है. ग्रामीण जन विशेषकर महिलाएं बहुत उत्साह पूर्वक भाग ले रही है. वीडियो प्रदर्शन के बाद खुले तौर पर संवाद स्थापित किया जा रहा है. कई ग्रामीण महिलाओं ने अपने विकास की बात करते हुए सरकार से अपनी आकांक्षा साझा कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
