कोढ़ा पंचायती राज दिवस धूमधाम से मनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के मधुबनी जिले में कार्यक्रम को संबोधित किया. प्रधानमंत्री के लाइव भाषण को कोढ़ा प्रखंड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने सुना. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित के नेतृत्व में प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि सभागार में एकत्रित हुए. प्रधानमंत्री का संबोधन एलइडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारित किया गया. जिसमें उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की जड़ बताया और ग्राम स्तर तक मजबूत शासन व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
