मजदूर की दिल्ली में मौत, शव घर पहुंचते मचा कोहराम

मजदूर की दिल्ली में मौत, शव घर पहुंचते मचा कोहराम

आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी 35 वर्षीय नजीर हुसैन मौत दिल्ली में कुछ दिन पूर्व हो गया था. वह अपने परिवार के साथ कमाने के लिए दिल्ली गया था वहीं काम पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी जिससे वह अपने कमरे पर आ गया था. कमरे पर ही उसकी मौत हो गई थी. गुरुवार को मृतक का शव घर पहुंचते ही पत्नी, बच्चों सहित परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी ने प्रवासी मजदूर के दर्द को जाहिर करते हुए कहा है कि प्रवासी मजदूरों के लिए कोई ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे बिहार के मजदूरों को किसी अन्य राज्य में मेहनत मजदूरी करने की जरूरत ना पड़े. साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रवासी मजदूर नजीर हुसैन की मौत से पत्नी सहित 6 बच्चों के लालन-पालन के लिए जिला प्रशासन से प्रवासी मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. ताकि बच्चों का लालन-पालन हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >