कोढ़ा पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार

कोढ़ा पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पहचान संजय यादव पिता हरिलाल यादव, नया टोला जुराबगंज वार्ड-01, थाना कोढ़ा निवासी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है. पुलिस टीम ने छापेमारी की. जिसमें आरोपी के पास से कुल 10 लीटर विदेशी शराब बरामद की. आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >