कटिहार में शनिवार को भी उमस का सितम, दोपहर बाद बारिश के आसार : 40 डिग्री जैसा महसूस हुआ तापमान

कटिहार में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है.

कटिहार : कटिहार में शनिवार सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. पिछले कई दिनों से आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस और बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फील्स लाइक तापमान 40 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 78 फीसदी तक पहुंचने से पसीने वाली गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हुआ.

दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

शनिवार को जिले में दिनभर मौसम के करवट लेने की संभावना है. सुबह से दोपहर तक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दोपहर बाद बारिश के आसार बढ़ेंगे.

शनिवार का मौसम पूर्वानुमान :

  • सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बादल छाए रहने की संभावना
  • इस दौरान हल्की बारिश और वज्रपात के 30 से 40 फीसदी आसार
  • दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना 60 फीसदी
  • शाम 4 बजे बारिश की संभावना 70 फीसदी तक
  • शाम 5 बजे बारिश की संभावना करीब 40 फीसदी
  • शाम 6 से 8 बजे तक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार

इस दौरान तेज हवा के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं. जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

गर्मी को लेकर अलर्ट, दोपहर में सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने अत्यधिक गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. हवा की गति करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. ऐसे में दोपहर के समय धूप और उमस से परेशानी बढ़ सकती है. लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जा रही है.

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

आने वाले दिनों में भी कटिहार में बारिश और बादल का दौर बने रहने की संभावना है.

दिनअधिकतमन्यूनतममौसम
शनिवार34°C27°Cदोपहर बाद बारिश के आसार
रविवार34°C28°Cबादल छाए रहने की संभावना
सोमवार33°C27°Cहल्की बारिश के आसार
मंगलवार31°C26°Cबारिश की संभावना
बुधवार31°C27°Cबारिश के आसार

2-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >