सदर अस्पताल कटिहार में सोमवार का ओपीडी रोस्टर जारी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

सदर अस्पताल कटिहार में सोमवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

सोमवार का ओपीडी ड्यूटी रोस्टर

• मेडिसिन विभाग – डॉ सुशांत कुमार.
• डेंटल विभाग – डॉ ए.के. सिंह.
• ईएनटी विभाग – डॉ विपिन कुमार.
• गायनो विभाग – डॉ तरन्नुम हिना एवं डॉ रश्मि वीर.

इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में डॉक्टर तैनात

अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवा के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.

• सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक – डॉ आशीष प्रकाश.
• दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक – डॉ निकेश कुमार.
• रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक – डॉ ए.के. देव.

सुबह 8 बजे से खुलेगा पर्ची काउंटर

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी में इलाज के लिए पर्ची काउंटर सुबह 8 बजे से खुल जाएगा. मरीजों को लाइन में लगकर पर्ची कटवानी होगी. गंभीर मरीज सीधे इमरजेंसी वार्ड में जाकर इलाज करा सकते हैं.

अस्पताल उपाधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि सामान्य बीमारियों के लिए ओपीडी समय में ही अस्पताल पहुंचें. केवल आपातकालीन स्थिति में ही इमरजेंसी सेवा का उपयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >