कटिहार में “सहयोग सेल” की पहल तेज, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम ने विभागवार नोडल अधिकारी किए नामित

कटिहार में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है. सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर जिले में “सहयोग शिविर” के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए विभिन्न विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सभी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी नामित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रत्येक विभाग में सहयोग सेल का गठन किया जाए और उसकी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए.

सहयोग सेल की व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सहयोग शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों में सहयोग सेल गठित किया जाएगा. इन सेल का काम होगा कि प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए.

19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर

जिले में सहयोग शिविर की शुरुआत 19 मई को होगी, जिसमें कटिहार के 16 प्रखंडों के 16 पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे. इसके बाद 2 जून को भी चयनित पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे. फिलहाल आम लोगों से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है.

जिला, प्रखंड और थाना स्तर तक बनेगा सेल

निर्देश के अनुसार जिला स्तर पर सभी संबंधित कार्यालयों में सहयोग सेल का गठन डीएम द्वारा किया जाएगा. वहीं पुलिस अधीक्षक अपने अधीन सभी थाना और कार्यालयों में सहयोग सेल बनाएंगे.

इसके अलावा प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भी सहयोग सेल गठित किए जाएंगे, जिनका काम ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदनों की निगरानी करना और समय पर निष्पादन सुनिश्चित कराना होगा.

प्रशिक्षण और निगरानी पर भी जोर

सभी नोडल अधिकारियों को इस व्यवस्था के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आवेदनों के निपटारे में कोई देरी न हो.

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से आम जनता की समस्याओं का समाधान तेज, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >