Katihar: सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप, जमीन विवाद से जुड़ा मामला

परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है और जमीन विवाद में रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. मृत बच्ची की मां ने यातायात थाने में आवेदन देकर आरोपी बाइक सवार युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के सोनौली चंदननगर में 11 मई को हुई सड़क दुर्घटना में 7 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है. परिजनों ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है और जमीन विवाद में रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

मृत बच्ची की मां ने यातायात थाने में आवेदन देकर आरोपी बाइक सवार युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा

सोनौली चंदननगर निवासी बसंत पासवान की सात वर्षीय पुत्री माही कुमारी 11 मई को स्कूल से घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार राहुल कुमार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया.

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मृत बच्ची की मां काजल देवी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी राहुल कुमार और उनके परिवार के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के कारण आरोपी ने जानबूझकर उनकी बेटी को बाइक से कुचल दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आरोपी से पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: http://मनरेगा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, 2 किमी सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >