KATIHAR: कोढ़ा के पूर्व डीएसपी धर्मेंद्र कुमार निलंबित, छापेमारी में लापरवाही और महिला हत्या केस में गड़बड़ी के आरोप

आरोप है कि डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई से पहले गिरफ्तारी वारंट की मांग कर दी, जिससे छापेमारी में देरी हुई.

कोढ़ा(कटिहार) से अमीर सोहेल की रिपोर्ट:

कटिहार: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा मामला सामने आया है. कोढ़ा के तत्कालीन डीएसपी (एसडीपीओ) धर्मेंद्र कुमार को गंभीर लापरवाही, छापेमारी में कथित असहयोग और एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गड़बड़ी के आरोपों के चलते राज्य सरकार के गृह विभाग ने निलंबित कर दिया है.

प्रमुख मामला क्या है

यह पूरा मामला 1 फरवरी की रात पूर्णिया जिले में हुई लूट और छिनैती की घटनाओं से जुड़ा है, जिनका संबंध कुख्यात कोढ़ा गैंग से बताया गया. इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया.

छापेमारी में देरी का आरोप

पुलिस टीम ने कोढ़ा पहुंचकर 13 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी थी. आरोप है कि डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई से पहले गिरफ्तारी वारंट की मांग कर दी, जिससे छापेमारी में देरी हुई. इस देरी का फायदा उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गए.

जांच रिपोर्ट में गंभीर टिप्पणी

पूर्णिया एसपी की रिपोर्ट में डीएसपी के रवैये को उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी वजह से ऑपरेशन प्रभावित हुआ और अपराधियों को भागने का मौका मिला.

महिला हत्या केस ने बढ़ाई मुश्किलें

इसी दौरान एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भी गंभीर आरोप सामने आए हैं. आरोप है कि मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई और जांच में लापरवाही बरती गई.

विभागीय कार्रवाई

डीआईजी स्तर की जांच के बाद पूर्णिया और कटिहार एसपी से रिपोर्ट मांगी गई. रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

आगे की कार्रवाई संभव

सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच जारी है और आरोप साबित होने पर आगे सेवा से बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.

इस पूरे मामले ने बिहार पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है और विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >