जीविका का महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जीविका का महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कोढ़ा प्रखंड के फुलवरिया पंचायत वार्ड संख्या पांच में शनिवार को जीविका के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समन्वयक लक्ष्मण कुमार, बीएओ नवीन कुमार, बीपीएम उत्तमा नंद भारती, जीविका एसईडब्ल्यू संजय कुमार ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. बीएओ नवीन कुमार ने महिलाओं को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और सरकारी अनुदान योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्याएं मौजूद रहीं. सभी ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इस प्रकार के आयोजनों को नियमित कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >