भाजपा में समाज के सभी वर्गों व जातियों का प्रतिनिधित्व बढ़े

भाजपा के सामाजिक संपर्क विभाग की ओर से आयोजित सामाजिक संपर्क अभियान की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की.

कटिहार. भाजपा के सामाजिक संपर्क विभाग की ओर से आयोजित सामाजिक संपर्क अभियान की जिला स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की. संचालन विभाग के जिला संयोजक राजकुमार राय ने किया. जिला स्तरीय बैठक को विभाग के संयोजक चन्द्र भूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन बबन झा ने किया. जिलाध्यक्ष ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि भाजपा प्रयास कर रही है कि समाज के सभी वर्गों व जातियों का प्रतिनिधित्व पार्टी में बढ़े. उन्होंने कहा कि हमारी सोच पार्टी में जाति का नेता कार्यकर्ता बनाने की नहीं बल्कि हर जाति में पार्टी का नेता- कार्यकर्ता बनाने की है. मालूम हो कि मंगलवार की बैठक में 36 जातियों के राष्ट्रवादी प्रतिनिधियों ने भाग लिया. किसान, चांई, मुसहर, राजवंशी,पासी, चमार, पासवान, गंगोता,गंगई, धोबी, खरवार, संथाल, डोम, केवट, मल्लाह, कैवर्त, बिन्द- बेलदार, नाई, माली, पान, नोनिया, लोहार, बढ़ई, कुम्हार, धानुक, चंद्रवंशी, सुढ़ी, चौरसिया, हलवाई, तेली, वैश्य, कुर्मी कुशवाहा, यादव, ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत, कायस्थ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >