अवैध ढंग से हो रहा मिट्टी का खनन

अवैध ढंग से हो रहा मिट्टी का खनन

कदवा भर्री पंचायत के आरबीएम भट्ठा के समीप सड़क के किनारे मिट्टी का अवैध रूप से खनन हो रहा है. मिट्टी जेसीबी मशीन से कटाई कर ट्रैक्टर के सहारे गांव सहित भट्टे में बिक्री की जा रही हैं. मिट्टी कटाई के संबंध में जमीन मालिक से पूछा तो कहा कि 500 ट्राली की दर से आरबीएम भट्ठा संचालक ने मिट्टी खरीदा है. कुछ मिट्टी गांव में भी जा रहा है. मिट्टी खदान में जमीन मालिक के द्वारा दो तरीके से मिट्टी की कटाई किया जा रहा है. एक जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी को भट्ठा में बेच रहा है तो दूसरा मजदूर लगाकर कुदाल के माध्यम से मिट्टी की कटाई कर गांव में बिक्री हो रही है. जमीन मालिक बगैर किसी परमिशन के ही मशीन से मिट्टी की कटाई कर मोटी रकम में बिक्री कर अपना पॉकेट गरम कर रहे हैं. सरकार को मिलने वाली टेक्स की खुलेआम चोरी कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा हैं. कदवा सीओ मयंक आशुतोष आनंद व थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >