सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो-वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने छापेमारी कर एक को दबोचा; राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद

कटिहार जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो वायरल करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.

कटिहार जिले में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और खाली खोखे बरामद किए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति—रवि कुमार झा और उनका सहयोगी संजीव कुमार सिंह—अवैध हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली:

  1. रवि कुमार झा - पिता: स्व. जालंधर झा, निवासी: गोविंदपुर, थाना: रौतारा.
  2. संजीव कुमार सिंह - पिता: स्व. परमानंद सिंह, निवासी: छींटाबाड़ी, थाना: मुफ्फसिल.

मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या-284/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

छींटाबाड़ी में पुलिस की रेड, हथियार और कारतूसों का जखीरा बरामद

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम छींटाबाड़ी स्थित संजीव कुमार सिंह के ठिकाने पर विधिवत छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संजीव कुमार सिंह को धर दबोचा. जब उसके घर की तलाशी ली गई तो पुलिस को हथियारों का बड़ा जखीरा मिला:

  • 01 राइफल
  • 01 पिस्टल
  • 20 जिंदा कारतूस
  • 50 खाली खोखा
  • 01 मोबाइल फोन (जिससे वीडियो/फोटो वायरल किए गए थे)

फरार आरोपी रवि झा की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

मामले में शामिल दूसरा मुख्य आरोपी रवि कुमार झा फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी रवि झा का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुफ्फसिल थाना पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >