रमजान के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

रमजान के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत अंतर्गत रामनगरबंशी गांव में शनिवार को पूर्व मुखिया रीता देवी सह समाजसेवी प्रशांत झा के आवास में माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गयी. जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी. कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे व सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला. समाजसेवी प्रशांत झा ने बताया कि माहे रमजान के मुबारक मौके पर आज हिंदू मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल पेश की गई है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >