स्वतंत्रता दिवस से पहले हसनगंज में पुलिस की सख्ती, शराब तस्कर समेत सात लोग गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हसनगंज थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में 35 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही छह शराबी भी पकड़े गए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Katihar News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब और नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि अलग-अलग स्थानों से छह शराबियों को भी हिरासत में लिया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

कालसर में छापेमारी कर बरामद की 35 लीटर देसी शराब

थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि पुलिस ने नयाहाट कालसर निवासी रमेश कुमार उरांव, पिता सरजू उरांव के घर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई. इसके बाद रमेश कुमार उरांव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

राजा सड़क और नवादा मोड़ से छह शराबी गिरफ्तार

पुलिस ने राजा सड़क और नवादा मोड़ इलाके में भी नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया.

इस दौरान शराब पीकर हंगामा और शोर-शराबा करने के आरोप में अमित उरांव, विजय उरांव, लखन पासवान, शुभम महतो, रतन कुमार और सैफुद्दीन को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में कुछ हसनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि कुछ अन्य पड़ोसी थाना क्षेत्रों से संबंधित बताए गए हैं.

सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

हसनगंज पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत हसनगंज थाना कांड संख्या 201/2026 में मामला दर्ज किया है.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

Katihar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट

थानाध्यक्ष निक्की ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सरकार के शराबबंदी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है.

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

हसनगंज में गिरफ्तार शराब तस्कर व शराबी को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
हसनगंज में गिरफ्तार शराब तस्कर व शराबी को न्यायिक हिरासत में ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

Also Read: बिहार : स्कूल बढ़े पर 38.5% स्टूडेंट ही 12वीं तक पहुंचे, पढ़ाई छोड़कर कहां जा रहे हैं बच्चे?

Also Read: वाघा बॉर्डर की तर्ज पर पूर्णिया में आज रात 12:01 बजे फहरेगा तिरंगा, पढ़ें 1947 से चली आ रही इस अद्भुत परंपरा का इतिहास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार गुप्ता ने वर्ष 2015 में प्रिंट माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की. पत्रकारिता के क्षेत्र मे स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से लिखना और शिक्षा व स्वास्थ्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >