फलका. भाजपा नेता पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल को पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा होते ही फलका प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी. कार्यकर्ताओं ने विधायक कविता पासवान के नेतृत्व में पटना पहुंचकर दिलीप जायसवाल को बधाई दी. भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल विधायक कविता पासवान के साथ पटना में आयोजित समारोह में शामिल हुआ. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दिलीप जायसवाल का स्वागत किया. पार्टी में उनके नेतृत्व की सराहना की. विधायक कविता पासवान ने कहा कि दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश में काम करेगी. मौके पर प्रखंड के नगर मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, भाजपा कार्यकर्ता शंकर मुखिया, शंभू साहव, पूर्णनंदू गुप्ता, प्रदीप केसरी, संजीव कुमार भोलू, मनोज कुमार, पिंटू यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
