वंदे भारत एक्सप्रेस से जीआरपी ने 80 लाख का गांजा पकड़ा

वंदे भारत एक्सप्रेस से जीआरपी ने 80 लाख का गांजा पकड़ा

बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सुरक्षा की दृष्टिकोण से किया गया है मॉडिफाइ ट्रेन के मुख्य गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा यात्रियों कीगतिविधियों को कर लेता है रिकॉर्ड कटिहार कटिहार जीआरपी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से तीन ट्रॉली व सात बैग से कुल 162 किलो गांजा छापेमारी कर बरामद कर ली. गांजा की बाजार कीमत तकरीबन 80 लाख रुपया आंकी जा रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल सीमा से सटे कटिहार रेल पुलिस अलर्ट मोड में है. ट्रेनों एवं प्लेटफाॅर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच अभियान के दाैरान ही सोमवार की सुबह एनजेपी से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार प्लेटफाॅर्म पर पहुंची. ट्रेन के रुकते ही भारी संख्या में रेल पुलिस की टीम ट्रेन कोच में प्रवेश कर तलाशी शुरू कर दी. ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगी के लगेज में तीन ट्रॉली बैग व सात बैग रखे गये थे. जब जीआरपी ने वहां बैठे यात्रियों से उस बैग के संबंध में पूछताछ की तो वहां मौजूद यात्रियों ने उन लोगों के सामान होने से इनकार कर दिया. जीआरपी को संदेह होेन पर लगेज कैरियर से बैग को उतार कर उसकी तलाशी ली तो सभी बैग में गांजा भरा मिला. गांजा मिलते ही जीआरपी ने जब्त कर लिया. बता दें कि बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सुरक्षा की दृष्टिकोण से मॉडिफाइ किया गया है. ट्रेन के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जो ट्रेन में सवार होने वाले हर एक रेल यात्री की सभी गतिविधि सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो जाता है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कुल 162 किलो गांजा लावारिस स्थिति में बरामद किया गया है. नारकोटिक्स विभाग की ओर से जारी मूल्य के आधार पर बरामद गांजा की कीमत 8086230 रुपए आंकी जा रही है. रेल थाना पुलिस मामले में कांड दर्ज कर ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरा को लेकर एनजेपी संपर्क कर फुटेज के आधार पर आरोपित तस्कर को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी. एके अकेला, डीएसपी रेल पुलिस, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >