बाबा गोरखनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पूर्व डिप्टी सीएम और विधायकों ने किया उद्घाटन

कटिहार के बाबा गोरखनाथ धाम में सावन माह की पहली सोमवारी का भव्य शुभारंभ हो गया है. देश-विदेश से लाखों शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.

सावन माह की शुरुआत के साथ ही कटिहार जिले के सुप्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम (बलिया बेलौन) में धार्मिक आस्था का माहौल चरम पर है. रविवार रात प्रथम सोमवारी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और विशेष कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कदवा विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, एसडीओ राजू कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

कई राज्यों और पड़ोसी देशों से पहुंचते हैं शिवभक्त

उद्घाटन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मंदिर के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला:

  • कदवा विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ धाम अति प्राचीन और सिद्ध धार्मिक स्थल है. यहां बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के अलावा नेपाल और भूटान से भी लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं.
  • विशेष प्रबंध: श्रद्धालुओं को पूरे श्रावण मास और अंतिम सोमवारी के भव्य मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम

मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजू कुमार ने बताया कि श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है:

  • सुरक्षा व्यवस्था: मंदिर परिसर में दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट), अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं.
  • नागरिक सुविधाएं: मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, दमकल (फायर ब्रिगेड), चलंत शौचालय और पीने के पानी के स्टॉल लगाए गए हैं.

भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे शिवभक्त

कार्यक्रम के दौरान बांके बिहारी द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों और शिव गीतों पर उपस्थित श्रद्धालु रातभर झूमते रहे, जिससे पूरा माहौल शिवभक्ति में सराबोर हो गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली पुलिस बल के साथ संभाले हुए थीं.

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, दिलीप कुमार सिंह, श्याम नाथ यादव, राधाकांत घोष, अशोक साह, निताई यादव, चंदन यादव, प्रवीण शर्मा, पंचानंद यादव, सन्नी यादव, देवनारायण नुनिया, राजेश भगत, बजरंग चौधरी, फनी सिंह, रामविलास शर्मा, सुदीप्तो घोष, राजू घोष, नारायण बीन, गणेश बोसाक, पप्पू शर्मा, कविंद्र सिंह, प्रमोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रत्न दास और प्रवेश सिंह समेत कई स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >