बगैर दहेज की शादी कराकर समाज में दिया संदेश

बगैर दहेज की शादी कराकर समाज में दिया संदेश

फोटो 7,8 कैप्शन- बिना दहेज की शादी करायी प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत में जड़ जमाए दहेज रूपी कुरीति के विरुद्ध एक सशक्त आवाज बनते हुए मुखिया फारूक आजम ने अपने पुत्र का विवाह बिना दहेज के संपन्न कराकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया. मुखिया ने कहा कि दहेज लोभ के कारण न जाने कितनी बेटियों के हाथों की मेंहदी सूख जाती है. न जाने कितने पिता की इज्जत की पगड़ी धूल में मिल जाती है. यदि समाज को सचमुच बदलना है, तो हमें खुद से शुरुआत करनी होगी. उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे विवाह के समय दहेज जैसी कुरीतियों का विरोध करें और अपने जीवन को एक नई दिशा दें. ग्रामीणों ने एक स्वर में दहेज प्रथा का बहिष्कार करने तथा दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >