आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जलकी पंचायत के रामपुर कदमगाछी गांव में अचानक आग लगने से चार परिवार के चार आवासीय एवं चार गैर आवासीय घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड बुलाया गया था. पर घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आग बुझाने के लिए मशीन जब काम नहीं करने लगा तो देखते ही देखते चार परिवार के आठ घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. अन्यथा की स्थिति में उक्त टोले का दर्जनों घर जलकर राख हो जाता. अंचल अधिकारी रिजवान आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार को एक टीम के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है. राजस्व कर्मचारी ने स्थलीय रिपोर्ट अंचल कार्यालय में समर्पित करने के बाद सरकारी प्रावधान के तहत अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जायेंगे. तत्काल प्लास्टिक व अन्य दिया जा रहा है. साथ ही अंचल अधिकारी रिजवान आलम ने कहा कि इस अग्निकांड में नियाजउद्दीन, सलाम, सनोवर, मतीजुल आदि परिवार का आवासीय घर जलने की सूचना प्राप्त हुई है. राजस्व कर्मचारी ने अधिकृत सूचना प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
