अमदाबाद नीरपुर चन्नी गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हो गयी. जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गये. नीरपुर चन्नी गांव में मंजूर व शेख जमील के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रविवार को मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में एक पक्ष के सादीक, कलाम, मंजूर एवं दूसरे पक्ष से शेख आजाद, शेख सोनू, शेख शाहबाज घायल हो गये. मारपीट में घायल सभी व्यक्तियों को स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए एक पक्ष के कलाम एवं दूसरे पक्ष के शेख आजाद, शेख सोनू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है. बीते 23 अप्रैल को भी दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट के घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे. जिसमें से तीन लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया है. पांच दिनों के अंदर पुनः उक्त भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गयी है. आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. आधा दर्जन में से दोनों पक्ष से तीन लोगों को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. पूर्व के मारपीट में भी अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है. रविवार को मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना में घायल लोगों को स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. दोनों पक्षों से मारपीट को लेकर आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद दोनों पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
