अवैध मिट्टी खनन करते कार्रवाई के डर से ट्रैक्टर छोड़ कर फरार

अवैध मिट्टी खनन करते कार्रवाई के डर से ट्रैक्टर छोड़ कर फरार

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन बेरोकटोक चल रहा है. कार्रवाई की डर से ट्रैक्टर चालक टेलर छोड़कर फरार हो जाता है. कुछ ऐसा ही घटना शनिवार को हुआ. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत थाना में किये जाने पर कार्रवाई की डर से ट्रैक्टर टेलर से मिट्टी बीच सड़क पर खाली कराकर भागने के प्रयास में ट्रेलर खाई में पलट गया. यह घटना महानंदा नदी के किनारे मंझोक गांव की है. जेसीपी से अवैध तरीके से मिट्टी काटने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की महानंदा नदी के किनारे मंझोक, शेखपुरा, सदापुर, आलापोखर, मीनापुर, बहरखाल, रिज़वानपुर, शिकारपुर, मधाइपुर के पास बेरोकटोक अवैध मिट्टी खनन का कारोबार की शिकायत मिल रही है. ग्रामीणों ने मिट्टी खनन रोकने के लिए विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया की लगातार महानंदा नदी के धार में जेसीपी से मिट्टी खनन का कार्य किया जाता है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खनन विभाग के लापरवाही के कारण मिट्टी माफियाओं ने महानंदा नदी के किनारे में मिट्टी खनन का कार्य जोरों शोर से चल रहा है. कई बार ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी और पुलिस समय पर पहुंचकर कार्रवाई करती है. मिट्टी से लदा ट्रैक्टर सड़कों पर चलने से राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >