81 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

81 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिसने छापेमारी के दौरान दो बाइक व एक ऑटो जब्त की कटिहार आजमनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक ऑटो व दो बाइक से 81 लीटर विदेशी शराब बरामद कर पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. दो बाइक पर सवार पांच तस्कर को 81.465 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित में हंजू मुर्मू पिता जल्लू मुर्मू बभनी वार्ड 06 थाना डगरुआ जिला पूर्णिया, भोला मंडल पिता कुताई मंडल, भर्री वार्ड 10 थाना बलिया बलोन, रंजीत यादव पिता अर्जुन यादव, बेनीजलालपुर वार्ड 11 थाना बलिया बलोन दोनों जिला कटिहार, कुंदन कुमार सिंह पिता कमलेश सिंह, आलमपुर थाना आजमनगर, करण चौधरी पिता मनोज चौधरी, खड़गपुर पोस्ट कुशीदा थाना हरिश्चंद्रपुर जिला मालदा निवासी को 81.465 लीटर विदेशी शराब व दो बाइक एवं एक टेम्पो के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर करवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >