पिकअप से पांच पशुओं को बरामद कर किया जब्त, तस्कर फरार

पिकअप से पांच पशुओं को बरामद कर किया जब्त, तस्कर फरार

प्राणपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर मनसाही हाट से पश्चिम बंगाल जा रहे पिकअप पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच मवेशी को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि जानकारी मिली थी कि पशु तस्कर पिकअप पर लोड कर मनसाही हाट से केवाला, भालगोर, खुशहालपुर गांव होते हुए पश्चिम बंगाल कि ओर तीव्र गति से जा रहा था. त्वरित कार्रवाई करते हुए खुशहालपुर गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर प्राणपुर पुलिस ने पिकअप जब्त कर एक भैंस, एक बछड़ा और तीन गाय कुल पांच मवेशी को बरामद किया. पिकअप चालक मवेशी व पिकअप छोड़कर फरार हो गया. पांच मवेशी व पिकअप जब्त कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >