20 लीटर शराब के साथ महिला व पुरुष तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर शराब के साथ महिला व पुरुष तस्कर गिरफ्तार

कदवा कदवा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ एक पुरुष व एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. एतवारी मुर्मू, पिता हंजु मुर्मू तथा लालमुनी बास्की, पति बबलू चौड़े दोनों महम्मदपुर निवासी है. दोनों आरोपित को कागजी प्रक्रिया पूरा कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >