युवाओं के लिए 30 घंटे का अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

युवाओं के लिए 30 घंटे का अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

कटिहार से रिपोर्ट,

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से जिला युवा अधिकारी नीरज कुमार झा के नेतृत्व में युवा विकास संगठन के सहयोग से 15 से 20 जून तक आनंद मार्ग वृद्धाश्रम, बस्तौल में 30 घंटे का अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से व्यावहारिक सीख प्रदान करना है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ समय बिताने, उनके जीवन अनुभवों को जानने तथा विभिन्न सेवा एवं सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.

नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होगा

कार्यक्रम युवाओं में संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, टीम भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने में सहायक होगा. यह उन्हें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा. कार्यक्रम की निर्धारित अवधि एवं उपस्थिति पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को माय भारत की ओर से इएलपी ELP पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम में आनंद मार्ग वृध्दाश्रम के सचिव अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल मंडल, उप सचिव अर्जुन प्रसाद मंडल, सदस्य गजानंद मंडल एवं अंकेक्षण सहायक अजीत कुमार मिश्रा, युवा विकास संगठन के अध्यक्ष आतीश कुमार दीपांकर, मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक मिथिलेश कुमार एवं स्वयंसेवक प्रिंस कुमार महतो, रुचि, अनन्या कुमारी, संध्या कुमारी एवं सभी बुजुर्ग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >