घर-घर जाकर सटीक जानकारी संग्रह करें प्रगणक

घर-घर जाकर सटीक जानकारी संग्रह करें प्रगणक

बारसोई नगर पंचायत में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू बारसोई नगर पंचायत कार्यालय बारसोई में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों (एन्यूमेरेटर) एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया. शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. प्रशिक्षण में प्रगणकों को जनगणना कार्य को सरल, पारदर्शी व त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने की विस्तृत जानकारी दी. उन्हें घर-घर जाकर सही व पूर्ण जानकारी संग्रह करने, निर्धारित प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया समझाई गयी. ईओ ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है जो विकास योजनाओं की आधारशिला होती है. उन्होंने सभी प्रगणकों को पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ कार्य करने की नसीहत दी. सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति या परिवार जनगणना से वंचित न रह जाय. प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक घर तक पहुंचकर जनसंख्या से संबंधित सभी जरूरी आंकड़ों का संग्रह करना है. डेटा की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में नगर पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने का भरोसा जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >