– अतिक्रमणकारियों ने इस कदर अतिक्रमण किया है कि सड़क 20 फीट मुश्किल से चलने लायक छोड़ा – सड़क पर ही सब्जी, फल सहित अन्य दुकानें प्रतिदिन सज रही – नगर निगम व जिला प्रशासन नहीं कर रही कोई कार्रवाई कटिहार शहर का न्यू मार्केट की 70 फीट वाली चौड़ी सड़क पर इन दिनों अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. आरसीडी की और से करीब 12 करोड़ की लागत से बाटा चौक से लेकर महमूद चौक तक करीब पौने दो किलोमीटर तक 60-70 फीट सड़क चौड़ीकरण कार्य किया गया. सड़क के बीचोंबीच हरियाली को लेकर करीब डेढ़ सौ पौधे लगाये गये. लेकिन अतिक्रमणकारियों की ओर से इस कदर अतिक्रमण किया गया है कि सड़क महज बीस फीट मुश्किल से चलने लायक छोड़ा गया है. सड़क पर ही सब्जी, फल सहित अन्य दुकानें प्रतिदिन सजाये जा रहे हैं. लेकिन निगम व जिला प्रशासन इस ओर कार्रवाई के बदले चुप्पी साधे हुए है. जिसका नतीजा है कि उक्त सड़क पर पहले से भी अधिक आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है. वार्ड के आमजनों व मरीजों के परिजनों के साथ कोचिंग करने आने वाले छात्र- छात्राओं का कहना है कि जिस उम्मीद से उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया गया था. समस्या आज भी बरकरार है. कार्रवाई के नाम पर नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कोरम पूरा किये जाने से अतिक्रमणकारियों का हौसला सातवें आसमान पर है. उक्त सड़क पर अलग-अलग समय में अलग- अलग तरीके से अतिक्रमण किये जाते हैं. सुबह में सब्जी वालों की टोकरी सड़क के बीचों बीच लगाकर बेची जाती है. इस दौरान भीड़ इतनी हो जाती है कि रूक- रूक कर जाम की समस्या से लोग परेशान होते हैं. दोपहर में फल फूल वालों का ठेला सड़क किनारे से लेकर बीचों बीच सजाया जाता है. जबकि शाम में यह पथ फास्ट फूड, कपड़ा लता व कई तरह के ठेला लगाकर पूरी तरह से जाम कर दिये जाने से लोगों का उक्त पथ पर आवागमन तकरीबन पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है. स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कार्य में होती है परेशानी कई लोगों का कहना है कि इन दिनों शहर से जलनिकासी को लेकर करीब 220 करोड़ से अधिक की राशि से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है. उक्त सड़क पर निर्माण कार्य पूरा किया कर लिया गया है. जहां जहां उक्त कार्य हो रहा है. वहां पर भी अतिक्रमण होने के कारण बुडको को इसे पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई कर्मचारियों व संवेदकों ने सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण होना बताया जाता है. इसे भी हटाने की मांग जिला प्रशासन से बार बार किया जा रहा है. ताकि समय पर इस कार्य को पूरा किया जा सके. प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है अतिक्रमण बुडको की ओर से शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है. सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके. इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर ऐसे अतिक्रमणकारियों को खाली कराया जा रहा है. कई सड़कों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा की शिकायत मिली है. उसे भी हर हाल में खाली कराया जायेगा. ताकि आमजनों को इससे परेशानी नहीं हो सके. प्रद्दुमन सिंह यादव, एसडीओ,सदर
शहर का न्यू मार्केट की 70 फीट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा
शहर का न्यू मार्केट की 70 फीट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा
