नशा पीने के आरोप में आठ गिरफ्तार

नशा पीने के आरोप में आठ गिरफ्तार

कुरसेला थाना पुलिस ने नशा के विरूद्ध विभिन्न जगहों पर छापामारी कर नशा सेवन करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. नशा सेवन के आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. पति-पत्नी के विवाद में पति ने खाया जहर, भर्ती कटिहार हसनगंज थाना क्षेत्र के दिहाड़गंज में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. दिहाड़गंज निवासी रोहित कुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. जिसके बाद गुस्से में आकर रोहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया. डॉक्टर ने बताया कि समय पर अस्पताल लाये जाने के कारण युवक की जान बच गयी. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जामा मस्जिद में रोजेदारों के साथ इफ्तार में शामिल हुए वार्ड पार्षद कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के गेडाबाड़ी बाजार स्थित वार्ड संख्या 6 की जामा मस्जिद में माहे रमज़ान के पवित्र अवसर पर रोजेदारों के लिए सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया. इस मौके पर वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी भी रोजेदारों के साथ इफ्तार में शामिल हुए. सभी के साथ मिलकर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की. इफ्तार के समय मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे. अजान के बाद सभी ने एक साथ रोजा खोला और अल्लाह की इबादत करते हुए समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की कामना की. वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है. इस पवित्र महीने में सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ इबादत करें और समाज में शांति व एकता बनाए रखें. इफ्तार में शामिल होकर उन्होंने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >