जनता दरबार में 25 लोगों की समस्याओं को सुने प्रभारी डीएम

जनता दरबार में 25 लोगों की समस्याओं को सुने प्रभारी डीएम

– कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कटिहार समाहरणालय सभाकक्ष में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के 25 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन समर्पित किया. इस जनता दरबार में सबसे अधिक मामला राजस्व व भूमि सुधार विभाग से संबंधित था. जिसमें मुख्यतः भूमि मापी करने, भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूदान भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने, भूमि का नामांतरण करने, बासगीत पर्चा निर्गत उपलब्ध कराने के अतिरिक्त अन्य आवेदन शामिल है. इसके आलावा अन्य विभागों से संबंधित मामलों का सुनवाई किया गया. साथ ही अन्य विभागों से जुड़े आवेदन के निष्पादन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया. इस जनता दरबार में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय उप समाहर्ता सह जिला जन शिकायत पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अन्य सभी अंचलाधिकारी जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >