बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत के वार्ड 10 कुशहा में गुरूवार की देर रात अचानक आग लगने से तीन परिवार का आवासीय घर जलकर राख होने की सूचना पर मुखिया पति अरब आलम के सहयोग से पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू कुमार बोसाक, प्रफुल बोसाक, टिंकू बोसाक का आवासीय घर जलकर राख हो गया था. उन्होंने बताया की यह सभी गरीब परिवार है. तटबंध में झोपडी बनाकर जीवन गुजर बसर करते है. मेहनत मजदुरी कर के किसी तरह रहने योग झोपडी बनाया था. वह भी आग के चपेट में आ गया है. तत्काल राहत मिलने से कुछ सहायता मिली है. अरब आलम ने प्रशासनिक पदाधिकारी से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहयोग राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
