बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर के बड़ी भैसदीरा स्थित गुरुद्वारा में प्रबंधकों की बैठक चल रही थी. बैठक अंतिम पड़ाव पर था. तभी लक्ष्मीपुर के चन्द लोगों ने बैठक में अनाधिकृत रूप में प्रवेश कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर गुरुद्वारा के प्रधान कुंदन सिंह व महासचिव दर्पण सिंह ने विरोध जताया तो हंगामा करने लगे. मारपीट पर उतारू हो गये. प्रबंधक ने 112 को कॉल कर नशा कर हंगामा करने की सूचना दी. बरारी पुलिस ने हंगामे की तहकीकात की तो लक्ष्मीपुर के दो लोगों के हंगामा की बात सामने आयी. जिसे पुलिस ने चिन्हित कर गोपनीय रखा. पुलिस के आते ही हंगामा करने वाला फरार हो गया. उक्त आशय की जानकारी प्रबंधक ने दी. जबकि पुलिस ने मामले को तत्तकाल शांत कराया.
गुरुद्वारा बड़ी भैसदीरा में प्रबंधकों की बैठक में उपद्रवी का हंगामा
गुरुद्वारा बड़ी भैसदीरा में प्रबंधकों की बैठक में उपद्रवी का हंगामा
