अमदाबाद मेघु टोला व चामा घीसू टोला में माघी पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डूबकी लगायी. गंगा नदी के तट पर दोनों स्थान पर एक नाम संकीर्तन व मेले का आयोजन किया है. माघी पूर्णिमा में चामा घीसू टोला में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी राजेश चौधरी ने फिता काटकर कलश शोभायात्रा शुरू हुई. माघी पूर्णिमा को ले अमदाबाद प्रखंड के मेघु टोला एवं चामा घीसूटोला गंगा नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे. दोनों स्थलों पर 72 घंटे का एक नाम संकीर्तन एवं महा विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया. दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के वार्ड सदस्य सोनू सिंह ने बताया कि माघी पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही लोग गंगा नदी के तट पर पहुंचे. लोगों ने स्नान कर यज्ञ स्थल पर स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमा पर पूजा अर्चना किया.
माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
