आंधी-बारिश से फसलों की क्षति पर मुआवजे की मांग

पिछले दिनों आयी आंधी तूफान और बारिश से जिले में फसलों की क्षति को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने इसकी भरपाई को लेकर मांगों का एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा है.

कटिहार. पिछले दिनों आयी आंधी तूफान और बारिश से जिले में फसलों की क्षति को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने इसकी भरपाई को लेकर मांगों का एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा है. ज्ञापन में संघ के प्रांत महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बेमौसम बरसात व आंधी से प्रदेश सहित कटिहार में भी सैकड़ों एकड़ में लगे गेंहू, मक्का, आम व लीची की फ़सल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. किसानों का छह महीने का परिश्रम व पूंजी पर पानी फिर गया है. किसानों का एक सहारा उनकी खेती और उनका फसल होता है. लेकिन इस बेमौसम आंधी और बरसात ने उनके सभी अरमानों को रौंद दिया है. विडंबना है कि इतनी क्षति होने के बावजूद भी शासन और प्रशासन अब तक कोई घोषणा नहीं की है. हमारी मांग है कि फसलों की क्षति का मुआयना किया जाय और किसानों को प्रति एकड़ एक लाख रुपये क्षति पूर्ति की मांग को पूरा किया जाय. इस अवसर पर अक्षय कुमार सिंह, लक्ष्मण मंडल, राजकुमार सिंह, जय मंगल राय, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, चांदनी देवी, उषा देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >