KATIHAR: संगठन सृजन साथी अभियान के तहत इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता बनीं पूर्णिया शहरी क्षेत्र की प्रभारी

नव नियुक्त प्रभारी इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा संगठन सृजन साथी अभियान के तहत जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है. इस सूची में कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता को पूर्णिया शहरी क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है.

नव नियुक्त प्रभारी इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार के विस्तार और संगठन को मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी.

उन्होंने आगे कहा कि पूर्णिया शहरी क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई मजबूती प्रदान की जाएगी. पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी.

इस अवसर पर उन्होंने कटिहार जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी. उनके प्रभारी बनाए जाने की खबर से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पूर्णिया शहरी क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >