ई केवाइसी व रजिस्ट्रेशन का जल्द निपटायें कार्य

ई केवाइसी व रजिस्ट्रेशन का जल्द निपटायें कार्य

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पंचायत में शनिवार से लगातार किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य से संबंधित सभी कार्यों को जल्द से जल्द ई केवाईसी कराकर निष्पादन करने का आदेश जिला पदाधिकारी आशुतोष त्रिवेदी ने फरमान जारी किया. मनसाही के कृषि विभाग, राजस्व विभाग, मनरेगा विभाग, जीविका एवं अन्य विभागों के सभी पदाधिकारी व कर्मियों को कार्य में लगाया गया है. रविवार की देर शाम डीएम आशुतोष त्रिवेदी ने अचानक शाम के करीब 6:00 बजे मनसाही प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर क्षेत्र के किसान के ईकेवाइसी व फर्म रजिस्ट्रेशन को लेकर विभिन्न स्तर से जांच करते हुए सभी पदाधिकारी को कार्य को जल से जल्द निपटने का आदेश दिया. इस दौरान कार्य विभाग के कंट्रोल रूम सहित अन्य पंजी व केवाईसी का भी निरीक्षण किया. अब तक मनसाही जिले के कार्य 4 वां स्थान पर हैं. जिसमें कि रविवार तक के सूची के अनुसार 54.81% किसानों की फॉर्म रजिस्ट्रेशन एवं ई केवाईसी सफलता पूर्वक हो चुका है. इस दौरान सभी पंचायत सहित कुरेठा पंचायत में राजस्व विभाग के कर्मचारी संचल निरीक्षण महबूब आलम व श्रम विभाग के पदाधिकारी सुनील कुमार भी निरीक्षण में उपस्थित रहे . इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि एफ आर में टॉप टेन फॉर में मनसाही चौथा स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >