कटिहार प्रखंड परिसर में शनिवार को कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया. सीएससी का उद्घाटन कटिहार प्रमुख निशा सिंह, सीओ अंशु कुमार, बीडीओ राहुल कुमार, राजस्व अधिकारी सुनील कुमार, वार्ड पार्षद साबिर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में काफी सहूलियत होगी. अब लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. सीएससी केंद्र के माध्यम से जमीन से संबंधित सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं, सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी. केंद्र का संचालन वीएलई शाहिद अंसारी द्वारा किया जायेगा. आमलोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करेंगे.
कटिहार ब्लॉक में कॉमन सर्विस सेंटर का हुआ उद्घाटन
कटिहार ब्लॉक में कॉमन सर्विस सेंटर का हुआ उद्घाटन
