नपं के लगाये गये ठंडा जल आरओ हुआ खराब

नपं के लगाये गये ठंडा जल आरओ हुआ खराब

कोढ़ा गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही कोढ़ा थाना के समीप राहगीरों की सुविधा के लिए कोढ़ा नगर पंचायत की ओर से लगाया गया ठंडा पेयजल मशीन कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है. भीषण गर्मी में जहां लोगों को शीतल जल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है. मशीन के खराब रहने से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा हाल ही में इस मशीन को जनता की सुविधा के लिए लगाया गया था. लेकिन कुछ ही दिनों में इसके खराब हो जाने से पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. नागरिकों ने आरोप लगाया कि मशीन खराब होने के बावजूद नगर पंचायत ने समय पर मरम्मत कराने की कोई पहल नहीं की. जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि मशीन की मोटर जल गई है. जिसके कारण पेयजल सेवा बाधित हुई है. मुख्य पार्षद ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मोटर की मरम्मत कर मशीन को पुनः चालू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नगर पंचायत द्वारा इस तरह की सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. ताकि भविष्य में नागरिकों को कोई असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >