हसनगंज में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का किया गया आयोजन

प्रखंड मुख्यालय के समीप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में मंगलवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.

हसनगंज. प्रखंड मुख्यालय के समीप उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में मंगलवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. आयोजित मेला में 11 विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. मेले को लेकर शिक्षकों और बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. रंग-बिरंगे शिक्षण अधिगम सामग्रियों को देखकर सभी बच्चे काफी खुश नजर आये. संकुल अंतर्गत 11 विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने-अपने प्रोजेक्ट को लेकर प्रदर्शनी लगाए हुए थे. इस दौरान जल जीवन हरियाली, जल संचय, जल बचाओ, आवास के प्रकार, डाकघर के उपयोग, गणितीय तर्क, भौगोलिक क्षेत्र, वन एवं पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित हिंदी उर्दू अंग्रेजी व गणित आदि विषयों पर शिक्षकों व शिक्षकों ने टीएलएम पर अपने-अपने मेहनत को प्रदर्शित किया. इस दौरान चिन्हित विद्यालयों के बच्चों ने प्रदर्शनी मेला का भरपूर आनंद लिया. साथ ही कई तकनीक को भी सीखा. मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक पवन कुमार भगत ने कहा कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों को रचनात्मक बनाया जा सकता है. इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर करीम, शिक्षक विकास महलदार, पंकज कुमार, मिनहाज, सुमन कुमार सहित कई शिक्षक, शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >