ट्रैक्टर से दीवार क्षतिग्रस्त होने पर दो पक्षों में झड़प

ट्रैक्टर से दीवार क्षतिग्रस्त होने पर दो पक्षों में झड़प

कटिहार : फलका थाना क्षेत्र के डूमर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ और यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सभी घायल इलाजरत हैं.

घटना बाबत घायल पक्ष ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमर गांव निवासी मो आसिफ अपने घर में शौचालय निर्माण का कार्य कराने के लिए ट्रैक्टर से ईंट मंगाया था. ट्रेक्टर से कुछ मजदूर ईंट अनलोडिंग कर रहे थे, उसी क्रम में आसिफ का रिश्तेदार जहांगीर ने उससे कहा कि तुम्हारे ट्रैक्टर से उसका दीवार क्षतिग्रस्त हो गया, जिस बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद होने लगा, जबकि आसिफ दीवार क्षतिग्रस्त होने की बात से इनकार कर रहा था, जिसके बाद जहांगीर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आसिफ को पीटकर घायल कर दिया.

जब शोर सुनकर आसिफ के घर से उनके अन्य परिजनों घर से बाहर आया और आसिफ को बचाने के लिये गये तो आरोपित पक्ष ने उनलोगों को भी पीटकर घायल कर दिया है. घटना में आसिफ के साथ उनके चार और परिजनों को काफी चोटें आयी. फिलहाल सभी घायल सदर अस्पताल में इलाजरत है. इधर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में आरोपित पक्ष के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना बाबत स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >